“आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर शांति पूर्वक चुनाव संपन्न कराने हेतु निगरानी, गुण्डा एवं आदतन अपराधियो की परेड कराई “
दमोह। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को शांति पूर्वक सपंन्न कराये जाने हेतु दिनांक 09/04/2024 को अनुभाग तेंदूखेड़ा के थाना नोहटा, तेजगढ़, जबेरा, तारादेही, तेंदूखेड़ा के समस्त निगरानी / गुण्डा / आदतन अपराधियो को थाना नोहटा परिसर मे बुलाया गया था जो पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी द्वारा उनको लोकसभा चुनाव 2024 में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न करने की समझाईस दी गई। समस्त तेंदूखेड़ा के करीब 100 निगरानी / गुण्डा / आदतन अपराधी उपस्थित हुये जिनकी परेड कराई गई एवं हिदायत दी गई कि चुनाव प्रभावित करने पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जावेगी। इस दौरान रीडर प्रथम वीरेन्द्र श्रीवास्तव एवं अनुभाग तेंदूखेड़ा के अनुविभागीय अधिकारी देवी सींग ठाकुर, थाना प्रभारी तेंदूखेड़ा, निरी. फेमीदा खान, थाना प्रभारी जबेरा का.वा. निरी धर्मेन्द्र उपाध्याय, थाना प्रभारी नोहटा उप निरी अरविंद सिंह ठाकुर, थाना प्रभारी तेजगढ़ अभिषेक पटैल, थाना प्रभारी तारादेही राजीव पुरोहित, चौकी प्रभारी सिंग्रामपुर आलोक तिरपुड़े, चौकी प्रभारी बनवार मनीष यादव, चौकी प्रभारी इमलिया राकेश पाठक उपस्थित थे।


More Stories
समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त निर्देश..जनहित के कार्यों में संवेदनशीलता, तत्परता और जवाबदेही से करें काम : कलेक्टर यादव..
दमोह से कामाख्या के लिए रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, 460 श्रद्धालु तीर्थ यात्रा पर रवाना..
उद्योग विभाग के पीछे कच्ची शराब के ठिकाने पर पुलिस की दबिश, जलती भट्ठियां मिलीं, बड़ी मात्रा में लहान नष्ट..