कुल 57 हैंडपंप का सुधार कार्य करवा कर
पेयजल प्रदाय कराया गया
दमोह : 10 अप्रैल 2024
सीईओ जिला पंचायत अर्पित वर्मा ने बताया जिले के अंतर्गत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा प्रतिदिन हैंडपंपों का सुधार कार्य करवाया जा रहा हैं। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा कुल 57 हैंडपंप का सुधार कार्य करवाया गया। इनमें दमोह 08, पथरिया 11, तेंदूखेड़ा 03, जबेरा 04, हटा 13, बटियागढ़ 14 एवं पटेरा में 04 शिकायतें प्राप्त हुई थी जिनका त्वरित निराकरण किया गया।
सीईओ जिला पंचायत वर्मा ने बताया आमजन पेयजल समस्या से संबंधित शिकायतें दमोह हेल्पलाईन जिसका नंबर 07812-350300 है पर दर्ज करवा सकते है।


More Stories
समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त निर्देश..जनहित के कार्यों में संवेदनशीलता, तत्परता और जवाबदेही से करें काम : कलेक्टर यादव..
दमोह से कामाख्या के लिए रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, 460 श्रद्धालु तीर्थ यात्रा पर रवाना..
उद्योग विभाग के पीछे कच्ची शराब के ठिकाने पर पुलिस की दबिश, जलती भट्ठियां मिलीं, बड़ी मात्रा में लहान नष्ट..