जल भराव से निपटने नाले-नालियों की सफाई का अभियान प्रारंभ-कलेक्टर कोचर
दमोह : बारिश के समय शहर में जल भराव की स्थिति न बने इस उद्देश्य से कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने नगरपालिका एवं नगर परिषदों को जल भराव से निपटने के लिये नाले-नालियों की सफाई कराने के निर्देश दिये हैं।
कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा आज से दो बड़े अभियान प्रारंभ किए हैं पहला अभियान नाले और नलियों की सफाई का अभियान है, ताकि बारिश के समय में शहरी क्षेत्रों में जल भराव की स्थिति उत्पन्न ना हो। दमोह नगर पालिका ने इस अभियान की शुरुआत कर दी है, जिले की बाकी नगर पालिका और नगर परिषदें भी 5 मई से यह अभियान शुरू करने वाली है और यह अभियान पूरे माह लगातार चलेगा जब तक की सारी नालियां साफ नहीं हो जाती है।
उन्होंने सभी से आग्रह करते हुए कहा इस अभियान में सभी अपना सहयोग दें और यदि नाले-नालियों पर कोई अतिक्रमण है, तो कृपया स्वयं हटा लें ताकि बारिश में आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा जल भराव के कारण ना हो।


More Stories
समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त निर्देश..जनहित के कार्यों में संवेदनशीलता, तत्परता और जवाबदेही से करें काम : कलेक्टर यादव..
दमोह से कामाख्या के लिए रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, 460 श्रद्धालु तीर्थ यात्रा पर रवाना..
उद्योग विभाग के पीछे कच्ची शराब के ठिकाने पर पुलिस की दबिश, जलती भट्ठियां मिलीं, बड़ी मात्रा में लहान नष्ट..