रेडक्रॉस दिवस पर जिला चिकित्सालय में रक्त शिविर में हुआ रक्तदान
दमोह : 08 मई 2024
विश्व रेडक्रॉस दिवस एवं थैलेसीमिया दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय दमोह में रक्त दान शिविर आयोजित किया गया जिसमें समाजसेवी महेन्द्र जैन ने थैलेसीमिया से पीड़ित ढाई वर्ष के बच्चें को रक्त दान किया। आज हर्षा दवे ने रक्तदान किया। जैसा कि हम जानते है कि रेड क्रॉस का उद्देश्य जीवन और स्वास्थ्य की रक्षा करना और मानव के प्रति सम्मान सुनिश्चित करना है। यह सभी लोगों के बीच पारस्परिक समझ, मित्रता, सहयोग और स्थायी शांति को बढ़ावा देता है।
इस अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस जिला प्रतिनिधि कृष्ण कुमार परोहा, सिविल सर्जन डा राजेश नामदेव, डॉ अमित प्रकाश जैन, पत्रकार पुष्पेंद्र तिवारी, राकेश पलंदी, गणेश अग्रवाल, विवेक दत्त शर्मा, हर्षा दवे, नित्य गोपाल शर्मा सहित ब्लड बैंक के कर्मचारी गण की उपस्थिति रहीं। समाचार
—000—
रेडक्रॉस दिवस पर जिला चिकित्सालय में रक्त शिविर में हुआ रक्तदान…


More Stories
पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को नमन, दमोह पुलिस लाइन में गूंजा श्रद्धांजलि का संदेश..
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..