नोहटा में अवैध बोर कर रही बोरवेल मशीन को तहसीलदार व्यास ने
मौके पर पकड़कर किया जप्त
कलेक्टर कोचर ने 30 जून तक नए बोर होने पर लगाया प्रतिबंध
दमोह : गर्मी को ध्यान में रखते हुए पेयजल संरक्षण अधिनियम अंतर्गत नए बोरवेल खुदाई पर कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर द्वारा 30 जून तक प्रतिबंध लगाया गया है। उन्होंने आमजन से आग्रह किया था कि गर्मी को देखते हुए 30 जून तक प्रतिबंध का पालन किया पालन किया जाये। यदि बोरवेल किया जाना है तो उसकी सक्षम स्तर से अनुमति प्राप्त करें। बिना अनुमति के यदि बोर किया जाता है तो सख्त कार्रवाई की जायेगी जिसमें जुर्माना या कार्यवास अथवा दोनों की सजा हो सकती है।

आवारा निराश्रित गायों /पशुओं को गौशाला में भेजने की कार्रवाई के तहत आज 10 पशुओं को ग्वारी गौशाला भेजा गया। दमोह : दमोह शहर में आवारा निराश्रित गायों /पशुओं को गौशालाओ में भेजने की कार्रवाई निरन्तर की जा रही है। इसी क्रम में आज नगर पालिका दमोह द्वारा 10 नग गौवंश को ग्वारी गौशाला में शिफ्ट किया गया। सभी गौवंशों की टेगिंग कर स्वास्थ्य परिक्षण भी किया गया।


More Stories
पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को नमन, दमोह पुलिस लाइन में गूंजा श्रद्धांजलि का संदेश..
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..