दमोह। पथरिया थाना अंतर्गत रास्ता रोककर जान से मारने की नियत से लाठी, चाकू एवं लोहे की राड से मारपीट करने वाले आरोपीगण को पथरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार। दिनांक 11.05.24 को थाना पथरिया के ग्राम सेमरा हजारी में पुरानी बुराई के चलते आरोपियो ने एक राय होकर रास्ता रोककर जान से मारने की नियत से नरेन्द्र अहिरवार पिता चन्नू अहिरवार नि. सेमरा हजारी के साथ मारपीट की गई। रिपोर्ट पर हत्या के प्रयास का मामला अप.क्र. 263/24 धारा 307,294,341,34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दमोह श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा एवं एसडीओपी पथरिया रघु केशरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पथरिया व गठित टीम द्वारा आरोपीगण की लगातार तलाश पतारसी की जा रही थी जो आज दिनांक 15.05.24 को 03 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया शेष एक आरोपी की तलाश जारी है
गिरफ्तार आरोपी
01. अशोक पिता मोहन अहिरवार उम्र 45 वर्ष
02 . बृजेश पिता मोहन अहिरवार उम्र 38 बर्ष
03. संदीप पिता अशोक अहिरवार उम्र 22 बर्ष सभी नि. सेमरा हजारी
सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारी निरी. सुधीर कुमार बैगी, सउनि मुफीस खान, सायवर सेल टीम प्र.आर. 280 राकेश अठ्या, प्र.आर. 353 सौरभ टंडन, थाना पथरिया से प्र.आर. अरूण मिश्रा, वीरेन्द्र, आर रामसींग, कमल, विक्रम, मोहन का सराहनीय योगदान


More Stories
पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को नमन, दमोह पुलिस लाइन में गूंजा श्रद्धांजलि का संदेश..
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..