दमोह। शाकाहार उपासना परिसंघ के द्वारा प्रतिवर्ष दिया जाने वाला अहिंसा महावीर चक्र एवं धर्म महावीर चक्र पुरस्कार को अहिंसा अलंकरण समारोह में निर्यापक मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम संयोजक सुनील वेजीटेरियन ने बताया कि संस्था पिछले 30 वर्षों से निरंतर पुरस्कार प्रदान कर रही है अहिंसा एवं शाकाहार के क्षेत्र में तथा धर्म और संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित करते आ रहे हैं। इसमें इस वर्ष तेंदूखेड़ा गौशाला अध्यक्ष संजय पारसमणि को अहिंसा महावीर चक्र एवं दमोह के दानवीर संजय जैन अरिहंत को धर्म महावीर चक्र पुरस्कारों से अलंकृत किया गया कार्यक्रम में उपस्थित दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष सुधीर सिंघई कुंडलपुर क्षेत्र कॉमेटी के पूर्व अध्यक्ष संतोष सिंघई वीरेश सेठ नवीन निराला सुनील वेजीटेरियन संजीव शाकाहारी श्रेयांश सराफ आशीष जैन अध्यक्ष उपासना परिसंघ दमोह ने दोनों पुरस्कार प्राप्त करता को शाल श्रीफल और सम्मान पत्र भेंटकर सम्मानित किया इस मौके पर निर्यापक मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज ने अपने दोनों हाथों से आशीर्वाद देते हुए कहा कि शाकाहार उपासना परिसंघ बहुत अच्छा कार्य कर रही है अच्छा कार्य करने वालों को प्रोत्साहन देने वाली बहुत कम संस्थाएं होती हैं संस्था का यह कार्य बहुत सराहनी नहीं है।
मुनि संघ के सानीध्य में अहिंसा अलंकरण प्रदत्त किया गया…
Oplus_131072


More Stories
पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को नमन, दमोह पुलिस लाइन में गूंजा श्रद्धांजलि का संदेश..
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..