नशा निषेध दिवस पर उन्मुक्त संस्था ने किया एक कार्यशाला का आयोजन
दमोह। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग दमोह के मार्गदर्शन मे उन्मुक सर्वजन कल्याण समाजसेवी संस्था दमोह ने फुटेरा वार्ड 4 मे नशा निषेध दिवस पर एक कार्यशाला का आयोजन किया जिसमे संस्था से आये राहुल पाठक ने बताया की हर साल 26 जून को अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मकसद लोगों को नशे की लत से होने वाले खतरों के बारे में बताना है। साथ ही अवैध दवा व्यापार के जोखिमों के बारे में भी जागरूक करना है। आजकल लोग शराब, ड्रग्स, गांजा और हेरोइन जैसे कई तरह के नशे कर रहे हैं। इनसे हो सके आपको कुछ देर के लिए अच्छा फील हो, लेकिन इनकी लत आपको कई तरह की परेशानियों का शिकार बना सकती है। बड़े ही नहीं बच्चे भी नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। इस्तेमाल के साथ ही ड्रग्स के अवैध तस्करी के भी मामले आए दिन सामने आते रहते हैं। इन्हीं चीजों पर लगाम कसने के मकसद से नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस की शुरुआत हुई थी। इस कार्यशाला मे लगभग 80से 100 लोगो की उपस्थिति रही।
शराब, ड्रग्स, गांजा और हेरोइन नशा निषेध दिवस पर कार्यशाला का आयोजन…


More Stories
जर्जर धर्मशाला को तत्काल खाली कराकर गिराने की मांग, हादसे की आशंका जताई..
ग्वाल बाबा मंदिर में हवन-पूजन के बाद निकली भव्य श्रीकृष्ण जन्मोत्सव शोभायात्रा..
मिथ्याछाप पनीर बेचने पर 40 हजार रुपये का जुर्माना, हटा के फूलचंद यादव पर कार्रवाई..