जीडी ने कलेक्टर और विभाग प्रमुखों को जारी किया सख्त आदेश..
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार कर्मचारियों के कामकाज को लेकर सख्त है। तीन साल पहले रविवार-शनिवार दो दिन साप्ताहिक अवकाश घोषित कर काम के घंटे बढ़ाए गए थे, लेकिन कर्मचारी इसका पालन नहीं कर रहे थे, जिस पर सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार को पत्र जारी किया है। इसमें सभी विभाग प्रमुखों व कलेक्टर्स को व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए गए हैं। कुछ जगह अधिकारी- कर्मचारी दोपहर 12 बजे तक दफ्तर पहुंचते हैं। उनके इंतजार में लोग परेशान होते रहते है। जबकि, मप्र में सभी शासकीय ऑफिस खुलने व कर्मचारियों के पहुंचने का समय सुबह 10 बजे तय है।
कोरोना में बदली थी व्यवस्था
कोरोना के दौरान 2020 और 2021 में शनिवार को अवकाश घोषित कर शासकीय कर्मचारियों के वर्किंग आवर बढ़ाए गए थे सुबह 10 से शाम 6 तक उनकी ड्युटी तय की गई थी , लेकिन कुछ कर्मचारी दोपहर 12 बजे के पहले दफ्तर नहीं आते। 2 बजते ही लंच पर चलें जाते हैं। शाम 4 बजे बाहर निकल जाते हैं। ऐसे में विभागीय कामकाज तो प्रभावित होता ही है, जरूरी काम लेकर आए आम लोगों को भी परेशान होना पड़ता है
आधा-आधा घंटा बढ़ाया था समय
सामान्य प्रशासन विभाग ने 8 अप्रैल 2021 को आदेश जारी कर सभी शासकीय कार्यालय सुबह 10 से शाम 6 बजे तक किया था। तब सरकार ने सुबह-शाम का वर्जिन टाइम आधा-आधा घंटा बढ़ा दिया था। इसके बदले हर शनिवारअवकाश घोषित किया गया था।
अधिकारी खुद समय से आएं , अधीनस्थों को भी बुलाएं



More Stories
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसपी आनंद कलादगी ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश..
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर एसपी आनंद कलादगी ने घोषित किया 10 हजार रुपये का इनाम..
कोतवाली चौराहे पर उतरे एसपी आनंद कलादगी, सड़क सुरक्षा को लेकर दिखाई सख्ती..