“एक पेड़ मां के नाम”
जनसुनवाई में 347 आवेदन आये
पात्रतानुसार 03 दिव्यांग हितग्राही को व्हील चेयर एवं 01 हितग्राही को श्रृवण यंत्र
वितरित भी किया गया
02 आयुष्मान कार्ड भी बने
आज की विशेष बात यह हैं कि एक पेड़ माँ के नाम वाली पावती दी गई
दमोह : 02 जुलाई 2024
कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कलेक्टर कार्यालय के कमरा नम्बर 10 में शहर एवं दूरस्थ अंचलों से आये आमजन एवं कमरा नम्बर 17 में आज आयुष्मान कार्ड से संबंधित समस्याओं के निराकरण सहित अन्य आवेदनों के लिए आयोजित थीम्स बेस्ड जनसुनवाई में समस्याओं को सुना। साथ ही उन्होंने तत्काल कार्यवाही के लिए सम्बन्धितों को दूरभाष पर त्वरित निराकरण के निर्देश भी दिए। इस दौरान यहां 02 आयुष्मान कार्ड भी बनाये गये। इस आयोजित जनुसनवाई में आज की विशेष बात यह हैं कि एक पेड़ माँ के नाम वाली पावती दी गई। कलेक्टर श्री कोचर की मंशा अधिक से अधिक लोग अपनी माँ की स्मृति में और मॉ के साथ आये और एक पेड़ लगाय।

जनसुनवाई में 347 आवेदन आवेदन आये। कलेक्टर कोचर एवं अपर कलेक्टर मीना मसराम ने 03 दिव्यांग हितग्राही को व्हीलचेयर एवं 01 हितग्राही को श्रृवण यंत्र वितरित भी किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर मीना मसराम ने सहभागिता निभाई।


More Stories
पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को नमन, दमोह पुलिस लाइन में गूंजा श्रद्धांजलि का संदेश..
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..