दमोह – जनपद पटेरा की समस्त ग्रामपंचायतों के सरपंचो ने 8 जुलाई सोमवार को जनपद पंचायत पटेरा में एकत्रित होकर जनपद सीईओ को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा l जिसमें ग्रामपंचायतों में मनरेगा योजना से जो पंचायते पहले निर्माण कार्य कर रही थी , वैसे से संचालित रहे व मनरेगा परिषद से जारी हुए वर्तमान नवीन पत्र क्रमांक-2258/MANREGA-MP/NR-3/2024 भोपाल दिनांक 01-07-2024 को लागू न किया जाए व पूर्व की भांति ही पंचायतो को मनरेगा योजना से कार्यो को करने की अनुमति रहे l1
*ज्ञापन में सभी सरपंचो ने यह चार मांगे रखी*
मनरेगा अन्तर्गत सभी कार्यों में 60:40 के अनुपात में मजदूरी व सामग्री पूर्व की तरह प्रदान की जाये l
मनरेगा एक्त के अन्तर्गत जो भी कार्य अनुमत्य है वो पूर्व की तरह सुचारू रूप से चालू रखे जाये l
सामुदायिक कार्य एवं हितग्राही मूलक कार्यों को पूर्व की तरह स्वीकृति प्रदाय की जाए l
ग्राम पंचायतों को कार्य के आवश्यकता अनुसार वित्त की राशि बढ़ाकर प्रदान की जाए l


More Stories
पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को नमन, दमोह पुलिस लाइन में गूंजा श्रद्धांजलि का संदेश..
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..