700 विद्यार्थियों को हेंडलबर्ग सीमेंट इंडिया लिमिटेड ने किए बैग और अन्य सामग्री वितरित…
दमोह। हैडलबर्ग सीमेंट इंडिया लिमिटेड नरसिंहगढ़ ने सामाजिक उत्तरदायित्व अंतर्गत माइंस क्षेत्र के शासकीय हाई स्कूल सतपारा में छात्रों को स्कूल , बैग आदि उपयोगी सामग्री के तहत 700 विद्यार्थियों को सीमेंट फैक्ट्री के यूनिट हेड सुरेश दुबे जी के द्वारा बैग वितरण किए गए। जिसमें एच.आर. हेड सुजीत मलिक माइंसहेड कमलेश गौतम, CSR हेड अजय कुमार और उनकी समन्वयी टीम अरविंद श्रीवास्तव और रितेश बारी जिन्होंने बैग वितरण के साथ बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए बताया गया है कि ईमानदारी से पढ़ाई करें। अपने देश गांव एवं स्कूल का नाम रोशन करें। भविष्य में क्या बनना चाहते हैं। इस लक्ष्य को बना कर मन लगाकर पढ़ाई करें। इस मौके पर गांव के सरपंच प्रतिनिधि, धनीराम पटेल और विद्यालय के प्राचार्य उमेश व्यास एवं चार और विद्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहा एवं बच्चों के अभिभावकों के द्वारा सीमेंट फैक्ट्री को बहुत-बहुत धन्यवाद किया गया।


More Stories
नरसिंहगढ़ में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शिविर आयोजित, 20 हितग्राहियों को मिली स्वामित्व योजना की रजिस्ट्री..
दमोह पुलिस लाइन में जनरल परेड, एसपी आनंद कलादगि ने परखा जवानों का अनुशासन..
दमोह में शराब से जुड़े तीन मामले: नरसिंहगढ़ में युवक की मौत, हिंडोरिया में तीन की तबीयत बिगड़ी; पथरिया में 16 लाख की शराब जब्त..