दमोह – भारत रक्षा मंच द्वारा प्रतिवर्षानुसार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली आजाद हिन्द उत्सव के संबंध में बैठक का आयोजन अंजनी बुक सेंटर पर किया गया।
अभिषेक सोनी ने बताया कि भारत रक्षा मंच द्वारा विगत 13 वर्षों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आजाद हिन्द उत्सव रैली का आयोजन किया जाता है इस वर्ष भी आजाद हिन्द उत्सव रैली का आयोजन के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई है। आजाद हिन्द उत्सव का प्रारंभ 13 अगस्त से एक पेड़ शहीदों के नाम पौधारोपण कर होगा। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर स्थानीय गांधी चौक से रैली प्रारंभ होगी जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए नगरपालिका टाऊन हॉल स्थित स्वतंत्रता स्मारक पर भारत माता की आरती के साथ समाप्त होगी।
बैठक में अमित राय, राम मिश्रा, रीतेश सोनी, अभिषेक सोनी, अखिलेश सिंह, राहुल कुमार, विशाल चौबे, शिवांश तिवारी, प्रदीप परिहार, राहुल सोनी, रोशन पाठक, प्रियंक सोनी , नीलेश चौरसिया, गौरव सोनी, मृत्युंजय पाठक, दीपेश नामदेव आदि उपस्थित रहे।


More Stories
त्योहारों की सुरक्षा को लेकर सड़क पर उतरे एसपी आनंद कलादगी, जुलूस मार्ग से विसर्जन स्थल तक किया निरीक्षण..
कुसमी मानगढ़ में आदिवासी जमीन का मुद्दा गरमाया, कांग्रेस ने SDM को सौंपा ज्ञापन..
त्योहारों से पहले दमोह पुलिस अलर्ट, गुंडा-बदमाशों की कराई परेड, लाल नोटिस देकर दी कड़ी चेतावनी..