मुख्यमंत्री ने किया 4.5 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण
दमोह : 03 अगस्त 2024
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज 03 अगस्त को जबेरा में प्रवास के दौरान दमोह जिले के प्रधानमंत्री सड़क योजना तहत तेंदूखेड़ा जामूनखेड़ा अजितपुर से अभाना पाटन मार्ग पर 4.5 करोड़ की लागत से उच्च स्तरीय पुल का सिंगल क्लिक के माध्यम से लोकार्पण किया।
जबेरा मंडी में आयोजित कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना के कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डाँ मोहन यादव ने शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से लाभांवित हितग्राहियों को प्रतीक स्वरूप हितलाभ भी वितरित किये।
मुख्यमंत्री ने सप्तपर्णी पौधा रोपित किया
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबेरा कृषि उपज मंडी परिसर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत सप्तपर्णी पौधा रोपित किया।


More Stories
समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त निर्देश..जनहित के कार्यों में संवेदनशीलता, तत्परता और जवाबदेही से करें काम : कलेक्टर यादव..
दमोह से कामाख्या के लिए रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, 460 श्रद्धालु तीर्थ यात्रा पर रवाना..
उद्योग विभाग के पीछे कच्ची शराब के ठिकाने पर पुलिस की दबिश, जलती भट्ठियां मिलीं, बड़ी मात्रा में लहान नष्ट..