जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष दृगपाल को पुलिस ने किया नज़रबंद
दमोह। मुख्यमंत्री मोहन यादव का आगमन जबेरा मे हुआ जिसके चलते युवा कांग्रेस अध्यक्ष दृगपाल सिंह लोधी उनके निज निवास ग्राम दतला मे पुलिस प्रशासन द्वारा को नजरबंद किया गया हैं। नोहटा थाना प्रभारी अरविन्द सिंह जी ने एएसआई एवं 3 अन्य कांस्टेबल सहित 2 अगस्त दोपहर से ही दृगपाल सिंह लोधी के घर पर ढेर डाल लिया था और उनके घर से निकलने पर पाबंदी लगा दी थी। मुख्यमंत्री जी के निकलने के 1 घंटे बाद ही दृगपाल सिंह लोधी के घर से पुलिस द्वारा नज़रबंदी की कार्यवाही हटाई। दृगपाल सिंह लोधी मुख्यमंत्री जी को निम्न मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपाना चाहते थे म. प्र. मे हुए नर्सिंग घोटाले की उच्च स्तरीय जाँच हो। सरकार नें जो 3100 की धान खरीदी और 2700 की गेहूं खरीदी का वादा किया था वो पूरा हो। सरकार 2.5 युवाओं को जो रोजगार का वादा किया था वो पूरा करे सरकार। 1.3 करोड़ बहनो को पक्के आवास दिए जाने का वादा अभी तक पूरा नहीं हुआ। माइसेम सीमेंट फैक्ट्री नरसिंहगढ़ में दमोह जिले के स्थनीय युवाओं को 99 प्रतिशत पदों पर रोजगार मिले, साथ ही फैक्ट्री द्वारा किये जा रहे वायु एवं जमीन प्रदूषण पर अंकुश लगे एवं जबेरा रोड के गड्डे तत्काल भरे जाए।
जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष दृगपाल को पुलिस ने किया नज़रबंद..


More Stories
समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त निर्देश..जनहित के कार्यों में संवेदनशीलता, तत्परता और जवाबदेही से करें काम : कलेक्टर यादव..
दमोह से कामाख्या के लिए रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, 460 श्रद्धालु तीर्थ यात्रा पर रवाना..
उद्योग विभाग के पीछे कच्ची शराब के ठिकाने पर पुलिस की दबिश, जलती भट्ठियां मिलीं, बड़ी मात्रा में लहान नष्ट..