पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्रम मंत्री पटेल एवं दमोह सांसद लोधी ने भगवान जागेश्वरनाथ के पूजन-अर्चन कर क्षेत्र एवं प्रदेशवासियों की मंगल कामना की
दमोह : पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, श्रीमती पुष्पलता पटेल और उनकी बेटी ने आज सावन माह के अवसर पर बादंकपुर धाम में भगवान जागेश्वरनाथ के पूजन-अर्चन किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र एवं प्रदेश की खुशहाली एवं समृद्धि की मंगल कामना की। साथ ही हिंडोरिया निज निवास से पैदल हिंडोरिया पहुंचे सांसद राहुल सिंह, श्रीमती राधिका सिंह ने भी अराधना की।

इस दौरान पूर्व विधायक पीएल तंतुवाय, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल, विक्रांत गुप्ता, वीरू नेमा, रामकली तंतुवाय, गोपाल पटेल, अनुपम सोनी, संजय यादव, जुगल अग्रवाल, एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा, सीएसपी अभिषेक तिवारी, नायब तहसीलदार रघुनंदन चतुर्वेदी, टीआई अमित गौतम सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, बड़ी संख्या में श्रृद्धालुगण मौजूद रहे।


More Stories
पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को नमन, दमोह पुलिस लाइन में गूंजा श्रद्धांजलि का संदेश..
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..