दमोह : मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह सम्मेलन कृषि उपज मंडी दमोह में 15 जुलाई को आयोजित किया गया था, इसी के तहत प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री एवं दमोह विधायक जयंत मलैया के मुख्य आतिथ्य में आज स्थानीय मानस भवन में वर-वधुओं को 49 हजार रूपये की राशि के चैक का वितरण किया गया और नवयुगल परिवार को सुखी दाम्पत्य जीवन की शुभकामनायें दी। उन्होंने राशि का सही उपयोग करने की सलाह दी। इस दौरान 617 वर-वधुओं को मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह प्रोत्साहन राशि के चैक प्रदान किये गये।

इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रीति राजू कमल ठाकुर, विजय लक्ष्मी चौबे, दीपक सिंह परिहार, जनपद सदस्य बृजेश सिंह, रमन खत्री, मनीष तिवारी, अजय सिंह, वर्षा रैकवार, रितु पाण्डे, पार्षद पप्पू चौरसिया, पार्षद विजय जैन, शेरा जैन, विवेक अग्रवाल, संतोष अठ्या के अलावा जनपद पंचायत सीईओ पूनम दुबे और भी जनपद पंचायत के अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद हैं।


More Stories
दमोह से कामाख्या के लिए रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, 460 श्रद्धालु तीर्थ यात्रा पर रवाना..
उद्योग विभाग के पीछे कच्ची शराब के ठिकाने पर पुलिस की दबिश, जलती भट्ठियां मिलीं, बड़ी मात्रा में लहान नष्ट..
सत्ता में रहकर शासन के खिलाफ बोलना साहस की बात, भ्रष्टाचार उजागर करें पूर्व मंत्री-विधायक : नितिन मिश्रा..