वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की जयंती के अवसर पर विशाल रैली का होगा आयोजन..
दमोह : 13 अगस्त 2024
कार्यक्रम संयोजक सत्येंद्र सिंह लोधी ने बताया कि महान् वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जी के जन्म जयंती के अवसर पर दमोह में विशाल तिरंगा रैली का आयोजन किया जाएगा। 16 अगस्त 2024 को सुबह 11 बजे तहसील ग्राउंड दमोह में एकत्रिकरण किया जाएगा, जिसमें दमोह जिले के सात ब्लाकों से लोग पहुंचेंगे, जहां से पैदल तिरंगा यात्रा शुरू की जायेगी जो कि दमोह के प्रमुख मार्गों से चार कि.मी तक निकाली जायेगी। जिसकी तैयारियों को लेकर कार्यक्रम स्थल का सामाज के लोगों के द्वारा निरीक्षण दमोह सांसद श्री राहुल सिंह लोधी सहित अन्य जनों द्वारा किया गया। एवं निरंतर सामाजिक संगठनों एवं सर्व समाजों की बैठकों का आयोजन किया जा रहा है।
जटाशंकर धाम परिसर में रानी अवंती बाई लोधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संस्कृति विभाग के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मंचीय कार्यक्रम सहित जिले के समस्त विधायक, जनप्रतिनिधि सहित आमजनों की उपस्थिति रहेगी।


More Stories
पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को नमन, दमोह पुलिस लाइन में गूंजा श्रद्धांजलि का संदेश..
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..