जिला मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार कोचर ने म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत 01 अपराधी पर की प्रतिबंधात्मक कार्यवाही..
दमोह : 24 अगस्त 2024
जिला मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार कोचर ने आपराधिक गतिविधियों पर तत्काल प्रभाव से नियंत्रण करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के प्रतिवेदन पर म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत 01 अपराधी पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की है।
उन्होंने थाना पथरिया के अनावेदक दलू ऊर्फ दयाराम पिता बालकिशुन काछी निवासी वार्ड नं.-07 को आगामी 06 माह अर्थात 180 दिवस की कालावधि तक के लिये दिये गये निर्देशों का पालन करने हेतु पाबंद किया है।
जारी प्रतिबंधात्मक आदेशानुसार अनावेदक प्रत्येक सोमवार को संबंधित थाना प्रभारी पथरिया के समक्ष दोपहर 12 से 01 बजे के मध्य अपनी उपस्थिति अनिवार्यत: दर्ज करायेगा तथा सामान्य नागरिक की भांति नेक चाल चलन बनाकर रखेगा। इन निर्देशों का उल्लंघन करने पर अधिनियम की धारा 14 के तहत कार्यवाही की जायेगी। यह आदेश जिला मजिस्ट्रेट के हस्ताक्षर एवं न्यायालय मुद्रा से जारी किया गया है।


More Stories
समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त निर्देश..जनहित के कार्यों में संवेदनशीलता, तत्परता और जवाबदेही से करें काम : कलेक्टर यादव..
दमोह से कामाख्या के लिए रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, 460 श्रद्धालु तीर्थ यात्रा पर रवाना..
उद्योग विभाग के पीछे कच्ची शराब के ठिकाने पर पुलिस की दबिश, जलती भट्ठियां मिलीं, बड़ी मात्रा में लहान नष्ट..