दमोह के थाना बतियागढ़ क्षेत्र में रात्रि के समय बिजली का करंट लग जाने से बेहोश हुई 28 वर्षीय महिला, डायल-100 जवानों ने परिजनों के साथ अस्पताल पहुँचाया..
जिला दमोह के थाना बतियागढ़ के अंतर्गत खिरिया बछिया गाँव में एक 28 वर्षीय महिला को बिजली का करंट लग गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 26-08-2024 को रात्रि 09 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल दमोह जिले के बतियागढ़ थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक राहुल राजपूत पायलेट जितेंद्र सिंह ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि 28 वर्षीय रोशनी बंसल को बिजली का करंट लग गया था। महिला के भाई ने डायल 100 नंबर पर कॉल कर अस्पताल पहुंचाने के लिए मदद मांगी थी। डायल-112/100 जवानों द्वारा महिला को परिजन के साथ उपचार के लिए शासकीय अस्पताल बतियागढ़ पहुँचाया गया ।


More Stories
पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को नमन, दमोह पुलिस लाइन में गूंजा श्रद्धांजलि का संदेश..
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..