शिक्षक बने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बच्चो को बताए सफलता के मंत्र..

Spread the love

दमोह गत दिवस दमोह के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा पथरिया के ग्राम किंद्रहो में तक्षशिला विद्यालय पहुंचे जहां उन्होंने स्कूल के बच्चों तथा स्टाफ से भेंटकर बच्चों का मार्गदर्शन किया। उन्होने बच्चों को जिंदगी में किस प्रकार से सफलता की सीढ़ी पर चढ़ा जाए, का मूल मंत्र दिया।

उन्होंने संबोधन में कहा कि बच्चे देश का भविष्य होते हैं जिनके लिए पढ़ाई बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस दौरान उन्होने बच्चों से व्याकरण, तर्कशक्ति, गणित जैसे विषयों को हल करने के तथ्य भी साझा किए एवम बच्चों से सवाल जवाब भी किए तथा बच्चों के जवाब सुनकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने स्कूल में दी जा रही शिक्षा की सराहना की।

विदित हो कि पथरिया के पास एक छोटे से गांव किंद्रहो मे संचालित तक्षशिला विद्यालय में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा शनिवार को स्कूल पहुंचे थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को अपने बीच देखकर बच्चो में पुलिस के प्रति सकारात्मक भाव उत्पन्न हो गया। मिश्रा ने समस्त बच्चो को टॉफी वितरित कर उनके साथ फोटो लीं और बच्चो का मनोवल बढ़ाते हुए उनके स्कूल में पुनः जल्द आने और अच्छे अंकों से पास होने वाले बच्चों को उपहार देने का वादा किया ।

About The Author

You may have missed