सेंट जोन्स हायर सेकेंडरी स्कूल दमोह , मां शारदा कोचिंग क्लासेंस , स्वास्तिक अकेडमी दमोह एवं बालाजी लायब्रेरी में यातायात पुलिस दमोह द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान..
जिले में सड़क दुर्घटनाओं के प्रति लोगों को सजग करने हेतु एवं आम नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता हेतु श्रुतकीर्ति सोमवंशी, पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशन एवं संदीप मिश्रा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दमोह के मार्गदर्शन में दलवीर सिंह मार्को थाना प्रभारी यातायात एवं यातायात स्टाफ द्वारा दिनांक 04.09.2024 को सेंट जोन्स हायर सेकेंडरी स्कूल, मां शारदा कोचिंग क्लासेंस, स्वास्तिक अकेडमी दमोह एवं बालाजी लायब्रेरी दमोह दो पाहिया वाहन से स्कूल/कोचिंग सेंटर आने वाले नाबालिक वाहन चालक छात्र- छात्राओं को बिना वैध लायसेंस के वाहन नहीं चलाने की समझाईस दी गई। साथ ही इंमरजेंसी वाहनों को सदैव रास्ता देने, चार पहिया वाहन में सीट वेल्ट का प्रयोग करने, दो पहिया वाहन में तीन सवारी न बैठने, दो पहिया वाहन बैठते समय हेलमेट पहनने, गुड सेमिरिटन योजना के तहत वाहन दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को गोल्डन ऑवर में नजदीकी अस्पताल/ट्रामा सेंटर पहुंचाकर मदद करने, एवं यातायात नियमों का पालन करने एवं
कराने की समझाईश दी गई तथा यातायात नियमों/गुड सेमिरिटन योजना संबंधी पंपलेट का वितरण किया गया।


More Stories
पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को नमन, दमोह पुलिस लाइन में गूंजा श्रद्धांजलि का संदेश..
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..