सिख तथा सिंधी समाज के 94 सदस्यों के दल का
आर.टी.पी.सी.आर. का लिया गया सैंपल
दमोह : 07 सितम्बर 2024
जिला चिकित्सालय दमोह में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश जैन तथा जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रीता चटर्जी के मार्गदर्शन व सिविल सर्जन डॉ. राकेश राय की उपस्थिति में सिख तथा सिंधी समाज के 94 सदस्यों के दल का आर.टी.पी.सी.आर. का सैंपल लिया गया। उक्त दल 10 सितम्बर 2024 को पाकिस्तान स्थित श्री करतारपुर साहिब की यात्रा हेतु जा रहा है। गौरतलब है कि पाकिस्तान सरकार के निर्देशानुसार उक्त तीर्थयात्रियों को अपनी कोविड आर.टी.पी.सी.आर. जांच की नेगेटिव रिपोर्ट साथ ले जाना आवश्यक किया गया है, जिस कारण ये जांच करवाना अनिवार्य था।


More Stories
समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त निर्देश..जनहित के कार्यों में संवेदनशीलता, तत्परता और जवाबदेही से करें काम : कलेक्टर यादव..
दमोह से कामाख्या के लिए रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, 460 श्रद्धालु तीर्थ यात्रा पर रवाना..
उद्योग विभाग के पीछे कच्ची शराब के ठिकाने पर पुलिस की दबिश, जलती भट्ठियां मिलीं, बड़ी मात्रा में लहान नष्ट..