कलेक्टर कोचर ने कहा जनसुनवाई अवधि के दौरान औचक निरीक्षण किया जायेगा
जनसुनवाई होना नहीं पाये जाने पर कटेगा कार्यालय प्रमुख का एक दिवस का वेतन
दमोह : 07 सितम्बर 2024
जिले के समस्त कार्यालय प्रमुखों को कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर द्वारा प्रत्येक मंगलवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक जनसुनवाई आयोजित कराये जाने के हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किये गये है। विभिन्न माध्यमों से सूचना प्राप्त हो रही है कि जिले के कतिपय कार्यालयों में शासन से निर्धारित मापदण्ड अनुसार जनसुनवाई का आयोजन नहीं किया जा रहा है।
इस संबंध में कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने जिले के समस्त कार्यालय प्रमुखों को स्पष्ट रूप से पुन: निर्देशित करते हुये कहा है कि अपने-अपने कार्यालयों में प्रत्येक मंगलवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक शासन से जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप जनसुनवाई आयोजित की जाये।
कलेक्टर कोचर ने कहा है मेरे द्वारा या अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भविष्य में औचक निरीक्षण किया जायेगा, जिसमें किसी कार्यालय में जनसुनवाई होना नही पाये जाने की स्थिति में संबंधित कार्यालय प्रमुख का 01 दिवस का वेतन काटे जाने की कार्रवाई की जायेगी, जिसके लिए संबंधित कार्यालय प्रमुख स्वयं उत्तरदायी होगा।


More Stories
पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को नमन, दमोह पुलिस लाइन में गूंजा श्रद्धांजलि का संदेश..
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..