प्रयास किया जायेगा जितना बेहतर से बेहतर इन स्कूलों को
बना सकेंगे बनाएंगे-कलेक्टर कोचर
कलेक्टर कोचर ने पीएम श्री विद्यालयो का लिया जायजा
दमोह : 09 सितम्बर 2024
कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने आज पटेरा, कुण्डलपुर एवं बमनपुरा की शालाओं का आकस्मिक जायजा लिया। उन्होंने पटेरा और कुण्डलपुर में पीएम श्री शालाओं का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को देखा। कलेक्टर श्री कोचर ने पटेरा पीएम श्री शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों को हटाने के निर्देश दिये। उन्होंने स्कूल के मैदान को सुरक्षित करने के साथ व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री कोचर ने नागरिकों को समस्याओं को भी सुना और निराकरण के लिये संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये।

कलेक्टर कोचर ने कुण्डलपुर पहुंचकर पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल कुंडलपुर का जायजा लिया खेल मैदान हेतु स्थल देखा, स्कूल की कक्षाओं का जायजा लिया छात्राओं से रूबरू हुये । बुनियादी सुविधाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने शिक्षक और अभिभावकों की बैठक ली।
उन्होंने ग्राम बमनपुरा शाला में शिक्षक-अभिभावकों के साथ बैठक ली। छात्र-छात्राओं से बातकर पढ़ाई के संबंध में चर्चा की।
कलेक्टर कोचर ने कहा जिले में टोटल 11 पी.एम. श्री स्कूल है, निरंतर उनका निरीक्षण किया जा रहा है। आज पटेरा और कुंडलपुर दो पीएम श्री स्कूलों का निरीक्षण किया है, यहां पर सारी चीजों को देखा और समझा है। जहां आवश्यक लगा है समुचित दिशा निर्देश जनपद पंचायत, शिक्षा विभाग और तहसील के सभी अधिकारियों को दिए हैं। आज यहां पर पेरेंट्स टीचर मीटिंग भी की है, जिसमें अभिभावकों से भी चर्चा की है, उन्होंने भी बहुत अच्छे सुझाव दिए हैं। प्रयास करेंगे कि जितना बेहतर से बेहतर इन स्कूल को बना सकें हम बनाएंगे।


More Stories
पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को नमन, दमोह पुलिस लाइन में गूंजा श्रद्धांजलि का संदेश..
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..