फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर कैंप में १८७ मरीजों के जांच उपरांत ७३ मरीजों को आवश्यकतानुसार फिजियोथेरेपी की सुविधा प्रदाय की गई
दमोह : 09 सितम्बर 2024
फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर सी एम एच ओ डाँ. मुकेश जैन के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय दमोह में फिजियोथेरेपी कैंप का आयोजन किया वी गया जिसमे वृद्धजनों हेतु सभी विधाओं के विशेषज्ञों द्वारा जांच की गई। कैंप में १८७ मरीजों के जांच उपरांत ७३ मरीजों को आवश्यकतानुसार फिजियोथेरेपी की सुविधा प्रदाय की गई।

शासन की मंशानुसार एक ही स्थान पर मरीजों को सभी विशेषज्ञों द्वारा जांच उपरांत बी पी, शुगर, ई सी जी, खून की जांचों, के साथ ही आंखो की जांच भी की गई। कैंप में ही १९ पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए।
सिविल सर्जन डॉ राकेश राय एवं अन्य डॉक्टरों द्वारा पुष्पमाला पहनाकर कैंप में आए हुए वृद्वजनों का स्वागत किया गया। कैंप में डाँ. सुधा राय, डाँ. विजय पथोरिया, डाँ. सुधीर आर्या, डाँ. राहुल अहिरवार, डाँ. महेश सिंह, डाँ. नितिन सेन, डाँ. रजनीश गांगरा द्वारा मरीजों को सेवाएं दी।


More Stories
पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को नमन, दमोह पुलिस लाइन में गूंजा श्रद्धांजलि का संदेश..
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..