दमोह : कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर पटेरा जनपद के बमनपुरा स्कूल पहुंचे। उन्होंने यहां पर पालक शिक्षक मीटिंग (पीटीएम) की बैठक में शामिल होकर पालकों से चर्चा की, छात्रों से भी चर्चा की। उन्होंने यहां पालक शिक्षक मीटिंग के संबंध में शिक्षकों से कहा कि आप किस तरह से पालक शिक्षक मीटिंग करते हैं, करें। कलेक्टर कोचर ने पालक शिक्षक की बैठक देखी और उसके बाद किस तरह से बैठक ली जानी चाहिए के संबंध में विस्तार से बताते हुए आगामी बैठकर उसी तरह से करने के निर्देश दिए। उन्होंने पालकों और छात्रों से विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की उसके बाद सभी के साथ उन्होंने फोटो सेशन भी हुआ।

कलेक्टर कोचर ने पालकों से कहा हर माह में आयोजित बैठक में आप सब का उपस्थित होना बहुत जरूरी हैं, इस बैठक के महत्व से भी पलकों को अवगत कराते हुए कहा कि इस बैठक में बच्चों के माता-पिता साथ में अवश्य आए। इसके पूर्व कलेक्टर कोचर एकीकृत शासकीय नवीन हाई स्कूल कुंडलपुर में पेरेन्ट्स टीचर मीटिंग (पेटीएम) में शामिल हुए। उन्होंने पालकों से इस संबंध में चर्चा की और उनके सुझाव भी सुने। बैठक के दौरान पालकों ने कहा कि बच्चों को क्लास में रोटेशन से आगे बैठने का शुरुआत कराई जायें। इस अवसर पर डीपीसी मुकेश द्विवेदी एवं नोडल अधिकारी असाटी, तहसीलदार पटेरा शैलेन्द्र बिहारी शर्मा, सीईओ रावत और पटेरा बीआरसी मौजूद रहे।


More Stories
पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को नमन, दमोह पुलिस लाइन में गूंजा श्रद्धांजलि का संदेश..
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..