अलग अंदाज में संस्कृति मंत्री
राज्यमंत्री लोधी बुंदेली परंपरा के बरेदी नृत्य पर अपने आप को रोक न पाए और ढोलक बजाते हुए भक्ति रंग में नाचते नजर आये
दमोह : 13 अक्टूबर 2024
प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने विजयदशमी के अवसर पर जबेरा पहुंचे। जहां उन्होंने बुंदेली परंपरा के बरेदी नृत्य पर अपने आप को रोक न पाए और ढोलक बजाते हुए भक्ति रंग में नाचते नजर आये ।
इसके पूर्व भी राज्यमंत्री के मंजीरा बाजाते एवं भजन गाते नजर आए थे लेकिन यह एक अलग अंदाज आज सामने आया ।
राज्यमंत्री श्री लोधी दशहरा पर्व के आयोजन में तारादेही, समनापुर, तेंदूखेड़ा, सिंग्रामपुर में माँ दुर्गा के दर्शन कर प्रदेश तथा क्षेत्रवासियों की मंगल कामना की।


More Stories
सत्ता में रहकर शासन के खिलाफ बोलना साहस की बात, भ्रष्टाचार उजागर करें पूर्व मंत्री-विधायक : नितिन मिश्रा..
जर्जर धर्मशाला को तत्काल खाली कराकर गिराने की मांग, हादसे की आशंका जताई..
ग्वाल बाबा मंदिर में हवन-पूजन के बाद निकली भव्य श्रीकृष्ण जन्मोत्सव शोभायात्रा..