दमोह। पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा के निर्देशन पर नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में कोतवाली टीआई आनंद सिंह द्वारा पुलिस स्मृति दिवस पर कर्तव्य की वेदी पर वर्ष 2004 में पद्माकर थाने सागर में वीरगति को प्राप्त हुए उपनिरीक्षक स्व श्री मदन दुबे जी की स्मृति में ” जिला पुलिस बल दमोह” द्वारा उनमें भाई श्री संतोष दुबे , श्री शम्भू दयाल दुबे और बहन श्रीमती रखा पाठक जी की उपस्थिति में पी एम श्री (पी जी ) कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
स्व श्री मदन दुबे जी की स्नातक की पढ़ाई दमोह के पी जी कॉलेज वर्तमान पी एम श्री कॉलेज दमोह में हुई इसलिए दमोह पुलिस द्वारा स्मृति दिवस पर यह कार्यक्रम कॉलेज परिसर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन विपिन चौबे द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में शहीद हुए सभी वीर जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए दो मिनट की मौन श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।
कार्यक्रम में नगर पुलिस अधीक्षक का अभिषेक तिवारी, कोतवाली टीआई आनंद सिंह, प्राचार्य पीएम श्री कॉलेज डॉ पवन जैन सहित कोतवाली और कॉलेज स्टाफ की उपस्थिति रही।
सागर में वीरगति को प्राप्त हुए उपनिरीक्षक स्व श्री मदन दुबे जी की स्मृति में पी एम श्री (पी जी ) कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन हुआ..


More Stories
पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को नमन, दमोह पुलिस लाइन में गूंजा श्रद्धांजलि का संदेश..
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..