शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दमोह में रोजगार मेला 18 नवम्बर को..
दमोह : 06 नवम्बर 2024
शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दमोह में जिला प्रशासन, औधोगिक प्रशिक्षण संस्था दमोह एवं रोजगार कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में रोजगार मेले का आयोजन 18 नवम्बर 2024 को प्रातः 10 बजे से किया जायेगा। इस मेले में विभिन्न कंपनियों द्वारा उम्मीदवारों को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। मेले में लगभग 10 कंपनिया भाग लेंगी, जिनके द्वारा लगभग 250 रिक्तियां प्रदर्शित की गई हैं। अधीक्षक औधोगिक प्रशिक्षण संस्था ने बताया 5 वीं से लेकर ग्रेजुएशन किये हुये युवक-युवतियों उक्त रिक्तियों पर चयन हेतु मेले में सम्मिलित हो सकते हैं। आवेदक अपने बायोडाटा और प्रमाण पत्र के साथ 18 नवम्बर 2024 को कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित होवें। अधिक जानकारी के लिए रोजगार कार्यालय या जिले की आधौगिक प्रशिक्षण संस्था में संपर्क करें।


More Stories
समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त निर्देश..जनहित के कार्यों में संवेदनशीलता, तत्परता और जवाबदेही से करें काम : कलेक्टर यादव..
दमोह से कामाख्या के लिए रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, 460 श्रद्धालु तीर्थ यात्रा पर रवाना..
उद्योग विभाग के पीछे कच्ची शराब के ठिकाने पर पुलिस की दबिश, जलती भट्ठियां मिलीं, बड़ी मात्रा में लहान नष्ट..