- दमोह। श्रुतकीर्ति सोमवंशी, पुलिस अधीक्षक जिला दमोह, के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक दमोह तथा एसडीओपी हटा के मार्गदर्शन में अवैध जुआ/सट्टा पर लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी तारतम्य में थाना हटा एवं थाना गैसाबाद अंतर्गत जुआ में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गयी।
- थाना हटा अंतर्गत की गयी कार्यवाही
दिनांक 12/11/2024 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि गुड्डू राजपूत ढाबा के सामने वाले खेत ग्राम हरदुआ सड़क में बल्ब के उजळाले में कुछ व्यक्ति ताशपत्ती से हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की तस्दीक हेतु हटा पुलिस के द्वारा गुड्डू राजपूत ढाबा के सामने वाला खेत ग्राम हरदुआ सड़क पहुंचकर रेड कार्यवाही की गई जो उक्त स्थान पर 05 लोग ताश पत्ती से रुपयों का हार जीत का दाँव लगाकर जुआ खेलते मौके पर उपस्थित मिले जिनके पास से एवं फड़ से कुल 1,53,950 रूपये एवं 52 ताश पत्ते विधिवत् समक्ष गवाहान के जप्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 498/2024 पंजीबध्द कर धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।
- थाना गैसाबाद अंतर्गत की गयी कार्यवाही
दिनांक 12/11/2024 को थाना प्रभारी गैसाबाद एवं टीम द्वारा ग्राम उदयपुरा में शिव मंदिर के पीछे चल रहे जुआ के विरुद्ध कार्यवाही की गयी जिसमें 07 आरोपियों से कुल 14,200 रुपये जप्त किये गए। आरोपियों के विरुद्ध थाना गैसाबाद में अपराध क्रमांक 188/2024 पंजीबद्ध कर धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।


More Stories
पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को नमन, दमोह पुलिस लाइन में गूंजा श्रद्धांजलि का संदेश..
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..