पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम मंत्री श्री पटेल आज दमोह आयेंगे विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल..
दमोह : पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल आज 07 दिसंबर को प्रातः 11:40 बजे जरारुधाम से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल के निवास हटा पर आयेंगे। आप दोपहर 12:30 बजे हटा से प्रस्थान कर दोपहर 01:15 बजे श्री जी मून स्टोर के पास घण्टाघर दमोह में फर्नीचर एण्ड इलेक्टॉनिक्स दुकान का शुभारंभ करेंगें। मंत्री श्री पटेल अपराह्न 02:05 बजे शांतिनाथ त्रिमूर्ति दिगम्बर जैन मंदिर, शिवनगर कॉलोनी, दमोह आयेंगे तथा “श्री 1008 श्री मजिनेन्द्र आदिनाथ जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा रथोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ में शामिल होंगे। आप दोपहर 02:45 बजे दमोह से जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।


More Stories
उद्योग विभाग के पीछे कच्ची शराब के ठिकाने पर पुलिस की दबिश, जलती भट्ठियां मिलीं, बड़ी मात्रा में लहान नष्ट..
सत्ता में रहकर शासन के खिलाफ बोलना साहस की बात, भ्रष्टाचार उजागर करें पूर्व मंत्री-विधायक : नितिन मिश्रा..
जर्जर धर्मशाला को तत्काल खाली कराकर गिराने की मांग, हादसे की आशंका जताई..