फरार आरोपी दे रहे धमकी एक ओर करेंगे हत्या ,
हरदुआ मानगढ़ भरत दुबे के कातिल अब तक फरार
दमोह- दमोह जिले में पुलिस का भय कहीं दिखाई नहीं दे रहा है। हत्या कर आरोपी फरार हो रहे हैं और पीडि़त परिजनों को धमका रहे हैं कि एक हत्या और करेंगे। हरदुआ मानगढ़ में भरत दुबे की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई थी। हत्यारोपित फरार हैं, जिनके परिजन गांव में ही वह लगातार पीडि़त परिवार जिसमें एक वृद्ध व एक बच्चे के अलावा केवल महिलाएं हैं, उन्हें धमकाया जा रहा है। रात में घर की लाइट बंद कर दी जाती है, खेतों में मवेशी छोड़े जा रहे हैं। यह सब फरार आरोपियों व उनके परिजनों द्वारा खुलेआम किया जा रहा है, क्योंकि हत्यारोपित व उनके परिजनों को पुलिस बिल्कुल भी भय नहीं है। पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारियों के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं और न ही उनके अवैध अतिक्रमण पर बुल्डोजर चलाया जा रहा है। इसके अलावा पीडि़त परिवार को सुरक्षा भी उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। पुलिस की लचरता के चलते आरोपियों द्वारा दूसरी वारदात करने की योजना बनाई जा रही है। जिससे मृतक भरत दुबे के परिजन डर और दहशत के साए में जीवन बसर कर रहे हैं।


More Stories
पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को नमन, दमोह पुलिस लाइन में गूंजा श्रद्धांजलि का संदेश..
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..