दमोह पुलिस ने 9 किलो 150 ग्राम गांजा जब्त किया।
तीन आरोपी गिरफ्तार।
गांजे की कीमत करीब 1 लाख 35 हजार रुपये।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज।
दमोह। जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस अधीक्षक सोमवंशी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा और सीएसपी अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने धर्मपुरा क्षेत्र में घेराबंदी कर तीन युवकों को 9 किलो 150 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बंटी उर्फ नितिन तंतुवाए, मनोज यादव (41 वर्ष, हटा) और राजेश साहू (35 वर्ष, डेडोंगरा) के रूप में हुई है। इनके पास से बरामद गांजे की कीमत करीब 1 लाख 35 हजार रुपये बताई जा रही है।
जहां कोतवाली पुलिस ने बताया कि अपराध क्रमांक 0/24 धारा- 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई को अंजाम दिया गया है , कार्रवाई में आरक्षक शैलेंद्र, आरक्षक बृजेंद्र मिश्रा , आरक्षक रवि गौतम के सहयोग से यह अवैध मादक पदार्थ गांजा पकड़ा गया है, जहां तीनों आरोपितो को कल न्यायालय में पेश किया जाएगा।


More Stories
पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को नमन, दमोह पुलिस लाइन में गूंजा श्रद्धांजलि का संदेश..
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..