दमोह: जिले के हटा थाना क्षेत्र के बरोदा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना में तीन मासूम बच्चे आग की चपेट में आ गए। यह हादसा खेत में बनी झोपड़ी में हुआ, जहां संभवतः अगरबत्ती से आग लग गई।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर हालत में तीनों बच्चों को हटा अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें दमोह जिला अस्पताल रेफर किया गया।
दुखद अंत: दुर्भाग्यवश, हीर (5 महीने) और जानवी (4 साल) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, कीर्ति (3 साल) का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

क्या कहते हैं अधिकारी: इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। एसडीएम, तहसीलदार और अन्य अधिकारी भी जिला अस्पताल पहुंचे और उन्होंने डॉक्टरों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए।

क्या हो सकता है कारण: बताया जा रहा है कि झोपड़ी में लगी आग अगरबत्ती से फैली होगी, हालांकि इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


More Stories
पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को नमन, दमोह पुलिस लाइन में गूंजा श्रद्धांजलि का संदेश..
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..