बुल्डोजर से पुष्पवर्षा कराकर मंत्री का किया स्वागत..
मंत्री लोधी द्वारा मंगलभवन का लोकापर्ण, सुशासन भवन का भूमिपूजन..
दमोह- जबेरा विधायक व मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी पौड़ी मानगढ़ पहुंचे तो वहां बुल्डोजर से पुष्पवर्षा कराकर स्वागत किया गया। इस दौरान ढोल नगाड़े भी बजाए गए। यहां पर साप्ताहिक हाट बाजार का शुभारंभ किया।

जनपद जबेरा की ग्राम पंचायत गुबराकलां के ग्राम लमतरा में बहुप्रतीक्षित मांग को पूर्ण करते हुए 20 लागत रुपये की लागत से बने मंगल भवन का लोकार्पण किया। ग्राम सहसना में मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविर में सम्मिलित होकर भाजपा सरकार के द्वारा चलाई जा रही जनहितैषी योजनाएं की विस्तृत जानकारी दी एवं क्षेत्रवासी की जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।

ग्राम रामसलैया में 37.49 लाख की लागत से बनने जा रहे अटल ग्राम सुशासन भवन का भूमिपूजन किया और कहा कि भवन का निर्माण उच्च गुणवत्ता के साथ किया जाएगा और इसके निर्माण से ग्राम वासियों को सुविधा प्राप्त होगी।

इस दौरान सिंगौड़ी खुर्द में पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमो में मुख्यरूप से सांसद प्रतिनिधि रूपेश सेन , मंडल अध्यक्ष मंदीप यादव , संतोष अवस्थी , भाई साहब पटेल, जनपद सदस्य जय सिंह कडोपा, जबेरा मंडल अध्यक्ष बंटी दुबे, पौड़ी सरपंच मनोज राय, राजेश जैन , रानू नामदेव, अजय राय, गोलू साहू, सहित अन्य जनप्रतिनिधि जन व क्षेत्रवासियों की उपस्थिति रही।


More Stories
त्योहारों की सुरक्षा को लेकर सड़क पर उतरे एसपी आनंद कलादगी, जुलूस मार्ग से विसर्जन स्थल तक किया निरीक्षण..
कुसमी मानगढ़ में आदिवासी जमीन का मुद्दा गरमाया, कांग्रेस ने SDM को सौंपा ज्ञापन..
त्योहारों से पहले दमोह पुलिस अलर्ट, गुंडा-बदमाशों की कराई परेड, लाल नोटिस देकर दी कड़ी चेतावनी..