लोक सेवाओं गारंटी अधिनियम 2010 अंतर्गत अधिसूचित सेवाओं के आवेदन समय-सीमा बाह्य लंबित होने के आरोप में 08 अधिकारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी
दमोह : 14 जनवरी 2025
मध्यप्रदेश लोक सेवाओं के प्रदाय की गारंटी अधिनियम 2010 अंतर्गत अधिसूचित सेवाओं के आवेदन समय-सीमा बाह्य लंबित होने के आरोप में कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने 08 तहसीलदार/नायब तहसीलदारों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किये हैं।
कलेक्टर श्री कोचर ने कहा समय-सीमा बाहृय लंबित प्रकरणों के संबंध में अपना उत्तर 07 दिवस में प्रस्तुत किये जायें। निर्धारित समय-अवधि में उत्तर प्रस्तुत न करने/ उत्तर समाधानकारक न पाये जाने की दशा में संबंधितों के विरूद्ध मध्यप्रदेश लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी अधिनियम 2010 में वर्णित प्रावधानों के तहत दण्डात्मक कार्रवाई करते हुये शास्ति अधिरोपित की जायेगी, जिसके लिए संबंधित स्वयं उत्तरदायी होंगे।
इन तहसीलदार/नायब तहसीलदारों को जारी किये गये
कारण बताओ सूचना पत्र
तहसीलदर दमोह तथा तहसीलदार दमयंतीनगर एवं नायब तहसीलदार मण्डल हिरदेपुर रॉबिन जैन, तहसीलदार तेंदूखेड़ा विवेक व्यास, तहसीलदार पटेरा शैलेन्द्र बिहारी शर्मा, नायब तहसीलदार मण्डल कुम्हारी राजेश कुमार सोनी, तहसीलदार पथरिया एवं नायब तहसीलदार मण्डल सदगुवां दीपा चतुर्वेदी, नायब तहसीलदार मण्डल तेजगढ़ चंद्र शेखर शिल्पी, नायब तहसीलदार मण्डल अभाना सुरेखा यादव एवं नायब तहसीलदार मण्डल हिण्डोरिया प्रीतम सिंह को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किये गये है।
ऐसे विद्यार्थी जिनका मन पढ़ाई में न लगता हो, किसी विषय में परेशानी हो, पढ़ाई के दौरान कोई व्यवधान आ रहा हो, तो हेल्पलाइन नंबर 07812-350300 पर सूचना दे सकते है
दमोह : 14 जनवरी 2025
स्कूलों की परीक्षाएं आने वाली हैं, इस संबंध में कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने स्कूल के विद्यार्थियों के लिए दमोह हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से विशेष हेल्पलाइन प्रारंभ की है। ऐसे विद्यार्थी जिन्हें पढ़ाई करने में कोई समस्या हो यथा- पढ़ाई में मन न लगता हो, किसी विषय में परेशानी हो, पढ़ाई के दौरान कोई व्यवधान आ रहा हो इत्यादि से संबंधित परेशानी होने पर प्रातः 08 से रात्रि 08 बजे के बीच दमोह हेल्पलाइन नंबर 07812-350300 पर सूचना दी जा सकती है। उन्होंने कहा है जिला प्रशासन के द्वारा विषय विशेषज्ञों, काउंसलर एवं प्राचार्य के माध्यम से विद्यार्थियों से संपर्क कर उनकी समस्या के समाधान के प्रयास किए जायेंगे।


More Stories
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..
दमोह: तीन बच्चों के साथ कुएं में कूदी मां, मां समेत दो बच्चों की मौत, एक बच्ची बची..