दमोह: दमोह देहात थाना क्षेत्र जबलपुर नाका चौकी अंतर्गत समन्ना तिगड़ा पेट्रोल पंप के पास दो युवकों के साथ मारपीट और एक बोरी प्याज लूटने की घटना सामने आई है। पीड़ितों के अनुसार, रात करीब 9:30 बजे जब वे प्याज लेकर पथरिया सिंगरोली जा रहे थे, तब कुछ 4,5 अज्ञात बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया।
पीड़ितों में राहुल राठौर उम्र 25 साल पिता स्वर्गीय मदन राठौर निवासी पथरिया ग्राम रजवास और उमाशंकर रैकवार उम्र 21 साल पिता स्वर्गीय नंदकिशोर रैकवार जो कि दोनों पिकअप वाहन क्रमांक MP 34 GA 3454 से प्याज लेकर पथरिया सिंगरोली जा रहे थे दोनों युवकों को फरसे और रॉड से बुरी तरह पीटा। इस हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें दमोह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पीड़ितों का आरोप है कि बदमाशों ने उनसे एक बोरी प्याज लूट ली है। उन्होंने पुलिस को सूचना दी है और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्या कहते हैं पीड़ित?
100 डायल को कॉल करने पर दो से ढाई घंटे में हंड्रेड डायल आ पाई तब जाकर दमोह जिला अस्पताल में इलाज संभव हो पाया
पीड़ित राहुल राठौर ने बताया कि दमोह में इस तरह की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं और अपराधियों का मनोबल बहुत बड़ा है। उन्होंने पुलिस से आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है। उन्होंने यह भी बताया कि घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जानी चाहिए ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके क्योंकि घटना स्थल पर और दमोह जिला अस्पताल में भी कैमरे लगे है आरोपी जिला अस्पताल में भी पीछा करते आए थे
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


More Stories
त्योहारों की सुरक्षा को लेकर सड़क पर उतरे एसपी आनंद कलादगी, जुलूस मार्ग से विसर्जन स्थल तक किया निरीक्षण..
कुसमी मानगढ़ में आदिवासी जमीन का मुद्दा गरमाया, कांग्रेस ने SDM को सौंपा ज्ञापन..
त्योहारों से पहले दमोह पुलिस अलर्ट, गुंडा-बदमाशों की कराई परेड, लाल नोटिस देकर दी कड़ी चेतावनी..