पाटन हत्याकांड: ब्राह्मण एकता मंच का उग्र प्रदर्शन, मुआवजे और कड़ी कार्रवाई की मांग..
दमोह। जबलपुर पाटन क्षेत्र के ग्राम टिमरी में हुए जघन्य हत्याकांड के खिलाफ ब्राह्मण एकता मंच का गुस्सा फूट पड़ा है। मंच ने एसपी कार्यालय में उग्र प्रदर्शन कर पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की है।
प्रमुख मांगे:
- मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा और एक-एक सरकारी नौकरी
- घायलों को 2-2 लाख रुपये मुआवजा
- आरोपियों को मृत्युदंड और उनकी अवैध संपत्तियों को ध्वस्त किया जाए
- मामले की न्यायिक जांच हो और पुलिस की संलिप्तता की जांच हो
- नुनसर चौकी और पाटन थाने के पूरे स्टाफ को सस्पेंड किया जाए
पुलिस पर गंभीर आरोप:
ब्राह्मण एकता मंच ने पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने नुनसर चौकी और पाटन थाने के पूरे स्टाफ को तत्काल निलंबित करने की मांग की है।
न्याय की लड़ाई:
मंच ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगे पूरी नहीं की गईं तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि वे पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।


More Stories
पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को नमन, दमोह पुलिस लाइन में गूंजा श्रद्धांजलि का संदेश..
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..