अखंड संकीर्तन के लिए बैठक में लिए निर्णय
दमोह- जबलपुर नाका परसराम टेकरी के नीचे माता मंदिर में 9 दिवसीय अखंड संकीर्तन पिछले 19 साल से किया जा रहा है। इसी क्रम में चैत्र नवरात्र से संकीर्तन आयोजन के लिए एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विभिन्न निर्णय लिए गए। संयोजक पुरषोत्तम हरिओम चौबे ने बताया कि चैत्र नवरात्र से जय माता अंबे जय जगदंबे अखंड संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सभी धर्म प्रेमियों से आग्रह किया गया है कि वह अपना समय निश्चित कर समय दान कर अखंड संकीर्तन को निरंतरता प्रदान करें। इस बैठक में दिलीप राय, गजेंद्र मिश्र, मनोज चौबे, गिरीश मिश्रा, संदीप यादव, जयपाल यादव, बबलू अग्रवाल, गुडडन दुबे, ज्ञानचंद यादव, जमना चौबे, दीपक तिवारी एडवोकेट सहित जबलपुर नाका क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
अखंड संकीर्तन के लिए बैठक में लिए निर्णय..


More Stories
दमोह: तीन बच्चों के साथ कुएं में कूदी मां, मां समेत दो बच्चों की मौत, एक बच्ची बची..
चल समारोह को लेकर कोतवाली पुलिस अलर्ट, CCTV कैमरों से रहेगी निगरानी; हुड़दंग और नशा करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई..
त्योहारों की सुरक्षा को लेकर सड़क पर उतरे एसपी आनंद कलादगी, जुलूस मार्ग से विसर्जन स्थल तक किया निरीक्षण..