विहिप बजरंग दल ने दोपहर फूंका आतंकवाद का पुतला
शाम को पहलगाम के दिवंगतों को दीपक जला दी श्रद्धाजंलि
भाजपा ने कैंडल मार्च निकालकर घंटाघर में व्यक्त की संवेदनाएं
दमोह- जम्मू-काश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा 27 पर्यटकों की निर्मम हत्या किए जाने का विरोध पूरे भारत सहित विश्व में होने लगा है। जहां भारत में बंद व पुतला दहन कर तीव्र विरोध जताया जा रहा है। वहीं मृत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थनाएं की जा रही हैं।

विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल द्वारा इस्लामिक आतंकवाद के विरोध में शुक्रवार दोपहर अस्पताल चौराहा पर धरना प्रदर्शन करते हुए एक सभा रखी गई। जिसमें वक्ताओं ने इस्लामिक आतंकवाद की तीव्र निंदा करते हुए इसे बढ़ावा देने वाले तत्वों को जड़ से उखाड़ फेंकने व उनका सामाजिक बहिष्कार करने की बात रखी। वरिष्ठ नागरिक कमल सिंघई ने कहा कि इस्लामिक आतंकवाद भारत ही नहीं वरन विश्व की समस्या बन चुका है। पहलगाम घटना की भत्र्सना पूरा विश्व कर रहा है, जिसकी हम भी तीव्र निंदा करते हैं। उन्होंने युवाओं से कहा कि अब वक्त हैं ऐसे आतंककारियों का समूल नाश किया जाए। व्यापारी प्रकोष्ठ की ओर से राकेश अग्रवाल ने भी पहलगाम की घटना की तीखी निंदा करते हुए भारत सरकार से अपेक्षा की है कि इसकी जवाबी कार्रवाई शीघ्र की जानी चाहिए। जिससे आगामी इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। हिंदू कटटर कार्यकर्ता राम मिश्रा ने कड़े-कड़े शब्दों में जिहादियों को प्रश्रय देने वालों का खुला बहिष्कार करने की अपील की है। विहिप अध्यक्ष अजय खत्री ने बताया कि विहिप व बजरंग दल ने पूरे देश भर में आतंकवाद का विरोध जताया है। इसी कड़ी में दमोह में भी यह आयोजन रखा गया। उन्होंने हिंदुओं से आग्रह किया कि समय निकालकर ऐसे आयोजनों में सक्रियता से हिस्सा लें ताकि ऐसे आतंकवादियों को करारा जवाब दिया जा सके। इस दौरान कपिल सौनी सहित अनेक वक्ताओं ने पहलगाम घटना की कड़े शब्दों में निंदा की।

श्रद्धांजलि दीप व कैंडल जले
शुक्रवार की शाम विहिप व बजरंग दल ने पहलगाम में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए 27 दीपक जलाकर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके बाद भाजपा कार्यालय से भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया। जो घंटाघर पहुंचा, जो पहलगाम में मृत आत्माओं को शांति प्रदान करने व परिजनों को संबल प्रदान करने ईश्वर से प्रार्थना की गई। साथ ही भारत सरकार से अपेक्षा की गई, इस घटना का त्वरित जवाब देकर आतंककारियों को नरक में भेजा जाए।


More Stories
नरसिंहगढ़ में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शिविर आयोजित, 20 हितग्राहियों को मिली स्वामित्व योजना की रजिस्ट्री..
दमोह पुलिस लाइन में जनरल परेड, एसपी आनंद कलादगि ने परखा जवानों का अनुशासन..
दमोह में शराब से जुड़े तीन मामले: नरसिंहगढ़ में युवक की मौत, हिंडोरिया में तीन की तबीयत बिगड़ी; पथरिया में 16 लाख की शराब जब्त..