दमोह – शहर के घंटाघर स्थित सत्कार होटल में विगत दो-तीन दिन से रुके एक अज्ञात व्यक्ति होटल रूम नंबर 23 में से बदबू आने आने से परेशान लोगों ने सिटी कोतवाली पुलिस को सूचित किया , जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा तो एक फंदा लटकाए हुए था. पुलिस ने तत्काल कमरे को गुरुवार रात को सीज किया और अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी , प्राप्त जानकारी के अनुसार टीआई कोतवाली विजय सिंह राजपूत ने बताया कि सिटी कोतवाली पदस्थ एएसआई गोविंद सिंह द्वारा इस पूरे घटनाक्रम की जांच बारीकी से की जा रही है l गोविंद सिंह एएसआई ने बताया कि मृतक चेतन राम पिता अशोक कुमार ठाकरे उम्र 39 वर्ष निवासी G 23 नंबर परषा स्तुति कोच फैक्ट्री रोड हुजूर भोपाल का निवासी बताया गया है फांसी लगाने का कारण अज्ञात है , मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर सुईपरओं की मदद से पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कारवाही के लिए शव को सुरक्षित जिला अस्पताल के शव ग्रह में रखवा दिया गया है , शुक्रवार रात परिजन जिला अस्पताल पहुंचने पर शनिवार सुबह पोस्टमार्टम कार्रवाई उपरांत शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा. शव को उतारने और सुरक्षित रखने में नगर पालिका कर्मचारी चंद्रभान एवं दीपक वाल्मिक का विशेष योगदान रहा ll
होटल के रूम में युवक का फांसी के फंदे से लटका मिला शव


More Stories
पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को नमन, दमोह पुलिस लाइन में गूंजा श्रद्धांजलि का संदेश..
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..