दमोह : 15 नवम्बर 2023
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मयंक अग्रवाल के निर्देशन एवं स्वीप नोडल अधिकारी जिला पंचायत सीईओ अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में ग्राम खोजाखेड़ी, तिदोनी एवं परसोरिया ग्राम में शत प्रतिशत मतदान अभियान के अंतर्गत हस्ताक्षर और सेल्फी अभियान एवं पीले चावल देकर समिति सदस्यों ने नवीन मतदाता भाई-बहन जिन्होंने 18 वर्ष पूरे कर लिए हैं,सभी मतदाता बंधुओ को 17 नवंबर लोकतंत्र के महापर्व में मतदान हेतु सादर आमंत्रित किया।

इस मौके पर जिला निर्वाचन स्वीप अभियान के जिला सदस्य एवं अभाना के प्राचार्य डॉक्टर आलोक सोनवलकर के सानिध्य में मतदाताओं को मतदान करने हेतु मतदाता शपथ दिलायी एवं वोट डालने के लिये प्रेरित किया। उन्होंने कहा अपना कर्तव्य निभाना है, अपना वोट निडर और निर्भय होकर देने के लिए जाना है। इस अवसर पर आम जनमानस को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में उत्कृष्ट शिक्षा एवं स्वास्थ्य महिला समिति, दमोह से श्रीमती अनीता राजपूत, श्रीमती वर्षा शुक्ला, निखिल परोहा, नरेंद्र सिंह, हरीश अहिरवार, राहुल परिहार, दीपक सिंह आदि पदाधिकारियों के द्वारा सभी लोग को अपने वोट के अधिकार के बारे में जानकारी दी।


More Stories
त्योहारों की सुरक्षा को लेकर सड़क पर उतरे एसपी आनंद कलादगी, जुलूस मार्ग से विसर्जन स्थल तक किया निरीक्षण..
कुसमी मानगढ़ में आदिवासी जमीन का मुद्दा गरमाया, कांग्रेस ने SDM को सौंपा ज्ञापन..
त्योहारों से पहले दमोह पुलिस अलर्ट, गुंडा-बदमाशों की कराई परेड, लाल नोटिस देकर दी कड़ी चेतावनी..