दमोह। नगर के युवा समाजसेवी और रक्तदान समिति के सक्रिय सदस्य दीपक जैन हर 3 माह में रक्तदान के संकल्प का पालन करते हैं,आज जिला अस्पताल दमोह में एक थैलेसीमिया बच्ची के लिए अपना ए प्लस ब्लड स्वैच्छिक रक्त दान कर अपना कर्तव्य फर्ज निभाया। उन्होंने इस रक्तदान को पूर्व वित्त मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी जयंत मलैया की ऐतिहासिक जीत एवं समाजसेवी सिद्धार्थ मलैया के जन्मदिन को समर्पित माना।दीपक जैन ने आज 44 वां रक्तदान किया। उन्होंने पहली बार 2001 में रक्तदान की शुरुआत की थीं।इससे पूर्व 25 अगस्त को रक्तदान किया था। उनका कहना है कि भगवान की कृपा, माता-पिता और परिवार और सभी के आशीर्वाद से रक्तदान का संकल्प पूरा करते हैं।
इस अवसर पर उत्साह वर्धन करने के लिए महेंद्र जैन, पंडित प्रदीप शास्त्री,शीतेश जैन,शुभम जैन, सौरभ खरे की उपस्थिति रहे।
दीपक जैन का सभी को संदेश हैं कि जीते जी रक्तदान ,जाते-जाते नेत्रदान देहदान के संकल्प पर चल रहा हूं और हर तीन माह में रक्तदान की परंपरा को जीवित रखे हुए हैं।
उनका सभी से आग्रह है कि जरूरतमंदों के लिए स्वैच्छिक रक्तदान अवश्य करें जिससे पीड़ित व्यक्ति को जीवन दिया जा सके।


More Stories
पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को नमन, दमोह पुलिस लाइन में गूंजा श्रद्धांजलि का संदेश..
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..