दमोह – पुलिस अधीक्षक कार्यालय और उनके निवास के बीच मंगलवार शाम सड़क दुर्घटना में घायल हालत में पड़े एक युवक को देख वहां से गुजर रहे नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) अभिषेक तिवारी ने मानवता का परिचय दिखाते हुए घायल देवेंद्र पिता अशोक विश्वकर्मा उम्र 22 वर्ष निवासी बिलाई को शासकीय वाहन से जिला अस्पताल दमोह में भर्ती कराया , जिसका इलाज जारी है घायल की खबर लगते ही अस्पताल चौकी प्रधान आरक्षक शुभनारायण यादव ने घायल का इलाज करा कर भर्ती किया है , बताया गया है कि घायल अपनी दीदी के यहां बाइक से जा रहा था , तभी किसी वाहन की टक्कर लगने पर बाइक सवार घायल हालत में पड़ा था , जहां वहां से गुजर रहे सीएसपी ने बिना देर कर तत्काल शासकीय वाहन से इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जिसका इलाज जारी है l
सीएसपी ने मानवता का परिचय दिखाते हुए एसपी बंगले के समीप घायल पड़े बाइक सवार युवक को शासकीय वाहन से कराया जिला अस्पताल में भर्ती….


More Stories
समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त निर्देश..जनहित के कार्यों में संवेदनशीलता, तत्परता और जवाबदेही से करें काम : कलेक्टर यादव..
दमोह से कामाख्या के लिए रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, 460 श्रद्धालु तीर्थ यात्रा पर रवाना..
उद्योग विभाग के पीछे कच्ची शराब के ठिकाने पर पुलिस की दबिश, जलती भट्ठियां मिलीं, बड़ी मात्रा में लहान नष्ट..