दमोह : 05 दिसम्बर 2023
मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुषमा धाकड़ ने पदभार ग्रहण करने के पश्चात आज नगरपालिका के विभाग प्रमुखों की बैठक ली। उन्होंने प्राथमिकता के तौर पर सीएम हेल्पलाइन के शिकायतों हेतु स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा। साथ ही सभी विभाग प्रमुखों से चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
इस अवसर पर नवागत सीएमओ ने कहा कि उनकी प्राथमिकता शहर में साफ-सफाई की व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो तथा सभी पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ मिले।


More Stories
समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त निर्देश..जनहित के कार्यों में संवेदनशीलता, तत्परता और जवाबदेही से करें काम : कलेक्टर यादव..
दमोह से कामाख्या के लिए रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, 460 श्रद्धालु तीर्थ यात्रा पर रवाना..
उद्योग विभाग के पीछे कच्ची शराब के ठिकाने पर पुलिस की दबिश, जलती भट्ठियां मिलीं, बड़ी मात्रा में लहान नष्ट..