दमोह में ‘मैडी पेट शॉप’ का भव्य शुभारंभ, वरिष्ठ पत्रकार संजय सरवरिया ने फीता काटकर किया उद्घाटन..

Spread the love


दमोह में ‘मैडी पेट शॉप’ का भव्य शुभारंभ, वरिष्ठ पत्रकार संजय सरवरिया ने फीता काटकर किया उद्घाटन..


दमोह। शहर के डॉग और कैट लवर्स के लिए नई सुविधा की शुरुआत हुई है। आंबेडकर चौक स्थित मानस भवन में पालतू पशुओं से जुड़ी आवश्यकताओं को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने वाली ‘MEDI Pet Shop’ (मैडी पेट शॉप) का भव्य शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार संजय सरवरिया ने फीता काटकर शॉप का उद्घाटन किया।


उद्घाटन समारोह में शहर के गणमान्य नागरिकों और वरिष्ठ चिकित्सकों सहित अनेक अतिथि मौजूद रहे। इनमें डॉ. हीरालाल चौधरी, डॉ. हरिसिंह सूर्यवंशी, डॉ. सुनील जैन, डॉ. गोविंद प्रसाद चौधरी, डॉ. चक्रेश चौधरी, पुष्पेन्द्र, कपिल अग्रवाल, वीरेन्द्र राजभर, हेमराज पार्षद, अरविन्द चौधरी, स्वदेश पॉल और लोकेन्द्र राजपूत सहित अन्य लोग शामिल रहे। अतिथियों ने शॉप संचालक मनीषकांत राज को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं।


संचालक मनीषकांत राज ने बताया कि मैडी पेट शॉप पर पालतू पशुओं के खान-पान, देखभाल और ग्रूमिंग से संबंधित विभिन्न उत्पाद एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। यहां Royal Canin और Pedigree जैसे पेट फूड ब्रांड्स के साथ कॉलर, हार्नेस, एंटी-टिक शैम्पू, ग्रूमिंग किट, खिलौने और पेट बेड सहित अन्य सामग्री उपलब्ध रहेगी।


उन्होंने बताया कि शॉप का उद्देश्य शहर के पेट पैरेंट्स को पालतू पशुओं की जरूरतों से संबंधित उत्पाद आसानी से उपलब्ध कराना है। उद्घाटन अवसर पर मौजूद पेट लवर्स ने भी प्रमुख स्थान पर ऐसी सुविधा शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त की और इसे शहर के लिए उपयोगी पहल बताया।


About The Author