‘छात्रों की गूंज’ में युवाओं से संवाद करेंगे राहुल गांधी, दमोह से बड़ी भागीदारी का दावा
दमोह। इंदौर में 19 सितंबर को आयोजित होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर दमोह जिला कांग्रेस द्वारा पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। कार्यक्रम में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी छात्रों और युवाओं से संवाद करेंगे। कार्यक्रम शाम 5 बजे रीजनल पार्क के समीप आईडीए मैदान में आयोजित होने की जानकारी सामने आई है।
पत्रकार वार्ता में कार्यक्रम प्रभारी शुभम तिवारी सहित जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानक पटेल, पूर्व विधायक अजय टंडन, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रतनचंद जैन, मनु मिश्रा, नितिन मिश्रा और राशु चौहान सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानक पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश में व्यापमं और भर्ती परीक्षाओं को लेकर युवाओं के बीच लगातार सवाल उठते रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व में हुई परीक्षाओं और भर्ती प्रक्रियाओं में अनियमितताओं के कारण कई होनहार युवाओं को नुकसान उठाना पड़ा।
पूर्व विधायक अजय टंडन ने कहा कि राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर पहले आयोजन स्थल की अनुमति को लेकर स्थिति बनी और बाद में वैकल्पिक स्थान पर कार्यक्रम तय किया गया। उन्होंने दावा किया कि दमोह जिले से बड़ी संख्या में छात्र और युवा कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि ‘छात्रों की गूंज’ का उद्देश्य छात्रों और युवाओं की शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं तथा भविष्य से जुड़े मुद्दों पर संवाद करना है। राहुल गांधी ने भी कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों से उनकी समस्याएं और सुझाव साझा करने की अपील की है।
पत्रकार वार्ता में बताया गया कि दमोह जिले से कार्यक्रम में जाने वाले छात्रों और युवाओं के आवागमन की व्यवस्था जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा की जाएगी। नेताओं ने जिले के युवाओं से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की।
इस अवसर पर रजनी ठाकुर, विजय बहादुर, परम यादव, प्रदीप पटेल, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, दृगपाल सिंह, मंजीत यादव, दिनेश रैकवार, बसंत कुशवाहा, मदन सुमन, कमला निषाद, शानू जुनेजा, अजय जाटव, नौशाद खान, वकील कुरैशी सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।


More Stories
सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में आज जलेगा 6 लाख से अधिक दीपों का उजियारा..
दमोह में ‘मैडी पेट शॉप’ का भव्य शुभारंभ, वरिष्ठ पत्रकार संजय सरवरिया ने फीता काटकर किया उद्घाटन..
आर्मी जिम में मीटर बायपास कर बिजली चोरी का खुलासा, 1.80 लाख का जुर्माना..