सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में आज जलेगा 6 लाख से अधिक दीपों का उजियारा..
हितग्राही परिवारों के घरों और चिन्हित स्थलों पर होगा दीप प्रज्जवलन, लिया जाएगा विकसित भारत का संकल्प…
दमोह। सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत 17 सितंबर को जिलेभर में हितग्राही परिवारों के घरों और चिन्हित स्थलों पर दीप प्रज्जवलन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान दीप जलाकर विकसित भारत के संकल्प के साथ जनभागीदारी का संदेश दिया जाएगा। जिले में 6 लाख से अधिक दीप प्रज्जवलित किए जाने का लक्ष्य रखा गया है।
कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने बताया कि ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम के अंतर्गत दमोह नगर में कीर्ति स्तंभ से घंटाघर तक 10 हजार दीप प्रज्जवलित किए जाएंगे। वहीं प्रधानमंत्री आवास, समन्ना बाईपास पर 500 दीप जलाए जाएंगे।
इसी क्रम में पथरिया के वार्ड क्रमांक-7 स्थित बड़े तालाब घाट एवं शिव मंदिर प्रांगण में 5 हजार, पटेरा के पंचमुखी हनुमान मंदिर में 5 हजार, हटा नगर पालिका परिषद के सामने 5 हजार, हिंडोरिया थाना परिसर के सामने 5 हजार तथा तेंदूखेड़ा में 5 हजार दीप प्रज्जवलित किए जाएंगे।
जबेरा के सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में 500, बटियागढ़ के शिव मंदिर में 500, श्री जागेश्वर धाम बांदकपुर में 1000 तथा दमोह के जटाशंकर धाम में 500 दीप प्रज्जवलित किए जाएंगे।
कलेक्टर श्री यादव ने बताया कि जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायत में न्यूनतम 500 दीपक, प्रत्येक नगर पालिका वार्ड में 500 दीपक तथा नगर परिषद के प्रत्येक वार्ड में न्यूनतम 250 दीपक प्रज्जवलित किए जाएंगे। उन्होंने जिलेवासियों से अभियान में सहभागी बनकर दीप प्रज्जवलन के माध्यम से विकसित भारत के संकल्प को जनभागीदारी का स्वरूप देने की अपील की है।


More Stories
‘छात्रों की गूंज’ में युवाओं से संवाद करेंगे राहुल गांधी, दमोह से बड़ी भागीदारी का दावा..
दमोह में ‘मैडी पेट शॉप’ का भव्य शुभारंभ, वरिष्ठ पत्रकार संजय सरवरिया ने फीता काटकर किया उद्घाटन..
आर्मी जिम में मीटर बायपास कर बिजली चोरी का खुलासा, 1.80 लाख का जुर्माना..