दमोह – प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में 1087 हितग्राहियों को घर बनाने के लिये 8 करोड़ 68 लाख 75 हजार रूपये जारी किये गये हैं। इसमें से प्रथम किश्त के रूप में 127 हितग्राहियों को 1 करोड़ 27 लाख , द्वितीय किश्त के रूप में 524 हितग्राहियों को 5 करोड़ 24 लाख और तृतीय किश्त के रूप में 436 हितग्राहियों को 2 करोड़ 17 लाख 75 हजार रूपये जारी किये गये हैं।
आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास भरत यादव ने बताया है कि प्रथम किश्त की राशि यूनिक स्तर की जियो टेगिंग,द्वितीय किश्त लिंटल स्तर की जियो टेगिंग और तृतीय किश्त कम्पलीट स्तर की जियो टेगिंग के आधार पर जारी की गयी है।


More Stories
तेजगढ़ में शराब पीने से युवक की तबीयत बिगड़ी, जिला अस्पताल में भर्ती..
समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त निर्देश..जनहित के कार्यों में संवेदनशीलता, तत्परता और जवाबदेही से करें काम : कलेक्टर यादव..
दमोह से कामाख्या के लिए रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, 460 श्रद्धालु तीर्थ यात्रा पर रवाना..